खसखस की पूरी / जो स्वाद में ला दे जान

सामग्री —- दो कप मैदा ,थोडा सा जीरा,एक छोटी चम्मच कलौंजी ,स्वादनुसार नमक ,चार बड़े चम्मच खसखस ,थोडा सा हींग ,दो चम्मच साबूत जीरा ,चार लाल कश्मीरी मिर्चे ,चार इलायची ,चार लौंग ,दालचीनी के दो टुकड़े ,आधी चम्मच पीसी हुई अदरक ,और जरुरत अनुसार घी ।

सबसे पहले मैदे को छान ले और स्वादनुसार उसमे नक् को मिलाकर पूरी के लिए थोडा कड़ा गूंध ले ।खसखस को पानी में थोड़े देर भिगो दे फिर उसे पीस ले और उसकी लोयीया बना ले ।फिर एक बर्तन में सबूत जीरा,हींग ,इलायची व लौंग दो मिनट गर्म करके पीस ले ,घी गर्म करके आधी चम्मच कलौंजी व अदरक को भूनकर खसखस की लुगदी डालकर एक से दो मिनट भूनकर उतार ले ।पिसे मसले अछि तरह मिला ले ।गुंधे हुए मैदे कि 20 लोईया बनाकर प्रत्येक लोई के बीच में इस भरवान को भर दे और लोई के किनारों को उठाकर बीच कि तरफ बंद कर दे जैसे कचौरी बनाते है ।साड़ी लोईयो को भरकर एक साथ रख ले ,फिर इसे सम्भालकर बेले और घी में ताल ले ।अब खसखस की पुरिया तैयार है ।इन्हें किसी भी स्वादिस्ट सब्जी के साथ परोसे । यह स्वादिष्ट होने के साथ -साथ दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है ।

देहाती उत्पाद www.dehatimall.online पर उपलब्ध है।

डा० नैयर आजम नेचरोपैथी

साभार – प्रीति कुमारी एवं विकास कुमार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top